: बिहार न्यूज़ टीम
बेगुसरायः बेटी ने अपनी सौतेली मां की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गंडक नदी में फेक दिया। बेटी ने संपत्ति हड़पने के लिए अपने बेटे, पति और ससुर के साथ मिलकर बेरहमी से मां की हत्या कर दी। वही पुलिस सूचना मिलते गंडक नदी और मृतका के घर में शव की तलाश कर रही है। घटना मंझौल थाना के कमला गांव की है।

ससुर,बेटे, पति के साथ मिलकर की हत्या
आपको बता दे कि मंझौल थाना के कमला गांव निवासी रेलवे कर्मचारी बह्मदेव तांती की दूसरी पत्नी निर्मला देवी 24 दिसंबर की रात से लापता थी। परिजन खोज कर रहे थे, जिसके बाद मृतका की बेटी ने अपनी सौतेली बहन पर हत्या का शक जताया।
जिसके बाद मंझौल थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए ब्रह्मदेव तांती की पहली पत्नी की एकलौती बेटी, दामाद नाती और ससुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के पूछताछ के बाद सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि संपत्ति को हड़पने की मंशा थी, जिसमे मृतका बाधा बन रही थी।
कुल्हाड़ी से की हत्या
आपको बता दे कि संपत्ति को हड़पने में मृतका बाधा बन रही थी, इसलिए 24 दिसंबर की रात मृतका जब घर में अकेली थी तब इन चारों ने मिलकर बेरहमी से निर्मला देवी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर गंडक नदी में फेंक दिया। वही पुलिस ने पुलिस ने घटना में उपयोग किया हुआ कुल्हाड़ी, गड़सा और मृतका के कपड़ा को बरामद कर लिया है।
No comments:
Post a Comment