बिहार टुडे

Showing posts with label ब्रेकिंग न्यूज़. Show all posts

Friday, April 16, 2021

सीवान से महिला जदयू सांसद और उनके पति को मारने आए तीन युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार

सीवान | पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुडा गांव में गुरुवार की रात 10 बजे पिस्टल के साथ सीवान के जदयू सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह को मारने आए तीन युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला के अवधेश सिंह का बेटा राहुल कुमार सिंह,  मनोज सिंह का बेटा अभिषेक सिंह और डेराराय के बंगरा के कामेश्वर सिंह का बेटा भानु प्रताप सिंह शामिल हैं। 

इनके पास से 315 बोर का एक पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस संबंध में सांसद पति अजय सिंह ने बताया कि घर में नवरात्रि का कलश रखा गया है। रात्रि 10 बजे पति-पत्नी पूजा करने के बाद बाहर निकले। तभी, वंहां एक बाइक पर सवार तीनों युवक युवक पहुंचे। वे शराब के नशे में थे। राहुल उनके पास चला आया। जबकि दो अन्य युवक पिस्टल निकाल उनलोगों पर फायरिंग करना चाहा। 

यह देख सुरक्षा गार्डो ने युवको को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पहुंच तीनों को हिरासत में लेने के बाद थाने लाई है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है

हादसा : बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान के दौरान 6 युवक डूबे, तीन के शव बरामद

बेगूसराय | सिमरिया गंगातट पर शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के बीच मुंडन संस्कार में शामिल होने आए छह युवक गंगा स्नान करने के दौरान एक-एक कर डूब गये। हालांकि चार लोगों को गोताखोर की टीम ने सुरक्षित बचा लिया है। वहीं एक अज्ञात समेत 3 के शव गोताखोरों ने निकाले हैं। गंगा स्नान के दौरान डूबे सभी लोग अलग-अलग गांव से मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। 

गंगा स्नान करने के दौरान पैर के गहरे गड्ढे में चले जाने की वजह से हादसा हुआ। गोताखोर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे तीन युवक का शव बरामद कर लिया है। वहीं गंगा नदी से ही मिले एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। वहीं बाकी तीन शव का खोज गोताखोर की टीम के द्वारा किया जा रहा है। 

गोताखोर की टीम ने बथौली निवासी रंजीत तांती के 20 वर्षीय बेटे इंटर का छात्र रोहित कुमार व मुफसिल थाना क्षेत्र के हरिया गांव निवासी उमेश शर्मा के 22 वर्षीय बेटे विकाश कुमार का शव बरामद कर लिया है। गंगा स्नान के दौरान ही डूबे बरौनी थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी सुरेंद्र राय के 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, मुफसिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी लड्डू लाल महतो के 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार व बेगूसराय विशनपुर निवासी विश्वनाथ ठाकुर उर्फ बबलू ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार लापता है। इधर घटना के बाद बरौनी सीओ सुजीत सुमन, बरौनी इंस्पेक्टर राजीव लाल व चकिया ओपी के पुअनि अशोक पासवान घटना स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। 

घटना के संबंध में बरौनी सीओ ने बताया कि बाकी डूबे लोगों को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। गंगा स्नान के दौरान डूबे लोगों के परिजनों ने सिमरिया गंगातट पर इतनी अधिक भीड़ होने के बावजूद आपात स्थिति के लिए गोताखोरों की विशेष व्यवस्था नहीं रहने को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

Thursday, April 15, 2021

बिहार के मंत्री ने सुनी स्वाति पराशर की गुहार, दिलाया न्याय का भरोसा, डीएम को भी दिया निर्देश

पटना | स्वीडन से स्वाति पराशर ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद मांगी है। उनकी जमीन पर लाल झंडे लिए कुछ लोगों ने जबरन अतिक्रमण कर लिया है। जब पुलिस उसे हटाने के लिए पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और लाठी से वार किया। इसके बाद स्वाति ने सीएम से न्याय की गुहार लगाई थी। अब बिहार के मंत्री और जदयू नेता संजय कुमार झा ने उन्हें न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिया है।

स्वाती के ट्वीट का जवाब देते हुए मंत्री संजय कुमार झा ने लिखा, 'स्वाति जी, आपका मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है। मैंने मधुबनी के डीएम श्री अमित कुमार से बात की है और उनसे इस पर गौर करने को कहा है।' 

इसका जवाब देते हुए स्वाति ने लिखा, 'ऐसा जन प्रतिनिधियों को आम लोगों को आश्वस्त करने के लिए करना चाहिए कि उन्हें सुना जा रहा है। थोड़ी राहत महसूस हुई। धन्यवाद संजय कुमार झा।'

स्वाति के पिता से जुड़ा मामला क्या है

स्वाति के पिता अरविंद झा मधुबनी के अपने पैतृक गांव लौटे हैं। उनके साथ उनके बेटे जो दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते थे, वो भी नौकरी छोड़कर गांव आ गए हैं। दोनों पिता-पुत्र पुश्तैनी जमीन पर ऑर्गेनिक फार्मिंग और मखाने का कारोबार शुरू करना चाहते हैं। इसके जरिए वे स्थानीय लोगों को रोजगार देना चाहते हैं। पंडौल में उनकी लगभग 10 एकड़ जमीन है। इसपर दबंगों ने कब्जा कर रखा है।

कौन हैं प्रोफेसर स्वाति पराशर

स्वाति पराशर की परवरिश रांची में हुई है क्योंकि उनके पिता वहां पदस्थापित थे। हालांकि उनका जन्म मधुबनी जिले में ही हुआ है। वे इन दिनों स्वीडन के गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। स्वाति स्कूल ऑफ ग्लोबल स्टडीज में शांति और विकास विषय पढ़ाती हैं। इससे पहले वे आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी में पढ़ाती थीं। इसके अलावा वे कई मुद्दों पर स्टोरी लिखती रहती हैं खासकर की महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर।

पड़ोसी के प्यार में पागल हुई विवाहिता, पति को छोड़कर प्रेमी संग लगाया मौत को गले

कटिहार | जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के बौलिया गांव में एक विवाहिता और युवक अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। दोनों के शव बंद कमरे से बरामद किए गए हैं। घटना को लोग प्रेस प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। मृतक महिला अपने मायके में रहती थी और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। महिला का पति दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है।

मृतक महिला की पड़ोसन का कहना है कि दोनों में देर शाम को जमकर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस और सरपंच का कहना है कि दोनों पड़ोसियों ने प्रेम प्रसंग में एक साथ जान दी है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस मामले की जांच करेगी।

मामले को लेकर मनिहारी थाना इंस्पेक्टर रंजन कुमार सिंह ने कहा कि हो सकता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात बताई जा रही है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही मामले की असल वजह बता पाएंगे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सरपंच का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग में फांसी लगाने का लग रहा है।

बेखौफ बदमाशों की करतूत : थाने के समीप कुरियर कंपनी से 14 लाख लूटे, 5 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर | बेखौफ अपराधियों ने अहियापुर थाने के समीप स्थित एक कुरियर कंपनी के दफ्तर पर धावा बोल  14 लाख रुपए लूट लिए। चार बदमाश दो बाइक पर आए थे। उनके हाथ में पिस्टल थे। तीन कर्मियों के स्मार्ट फोन व कुछ पार्सल भी लूट ले गए।  सिर्फ पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर अपराधी चलते बने। घटना की भनक तक अहियापुर पुलिस को नहीं लगी। इस संबंध में कुरियर कंपनी के इंजार्च पश्चिम बंगाल निवासी पुष्पेंद्र दत्ता ने चार अज्ञात के खिलाफ अहियापुर थाने में एफआईआर करायी है। 

अहियापुर थाने के पदाधिकारी अपने वरीय पदाधिकारी को भी लूट के संबंध में विलंब से जानकारी दी। बुधवार की सुबह नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। दफ्तर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता बेहतर नहीं होने से चेहरा स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस की खुफिया, डीआईयू व सर्विलांस टीम के अलावा अहियापुर थाना व एसआईटी जांच में जुटी है। 

नौ बजकर 55 मिनट पर बदमाशों ने दफ्तर में प्रवेश किया और 10 बजे निकल गये। इस दौरान एक कर्मी के साथ मारपीट भी की। इससे पहले गार्ड को धक्का देकर गिराने के बाद उसे कब्जे में ले लिया। कुरियर कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मियों का पुलिस ने डाटा व मोबाइल नंबर इंचार्ज से लिया है। 

सात बजे ही बंद करना था दफ्तर  

वर्तमान कोरोना संकट को लेकर जिला प्रशासन ने सभी संस्थानों को सात बजे तक ही खोलकर रखने का निर्देश जारी किया है। लेकिन, कुरियर कंपनी के कर्मियों ने पुलिस को गुमराह कर कार्यालय खोले रखा। दफ्तर का आधा शटर बंद था।  

कुरियर कंपनी पर भी होगा केस

नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है। कुरियर कंपनी ने महामारी एक्ट का उल्लंघन किया है। शाम सात बजे के बाद दफ्तर या कार्यालय नहीं खोलना था। इसके बावजूद दफ्तर चल रहा था। कुरियर कंपनी के खिलाफ भी महामारी एक्ट में केस दर्ज होगा। वहीं, लूट मामले में कैशियर के बयान पर चार अज्ञात के खिलाफ लूटपाट करने व आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा।  

Wednesday, April 14, 2021

लड़की के साथ भागने वाले नाबालिग को पंचायत ने सुनाई अमानवीय सजा, जबरन चटवाई थूक, कराई उठक-बैठक

गया | जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग किशोर को जबरन दूसरे व्यक्ति की थूक चाटने को मजबूर किया गया। किशोर की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अपने गांव की एक लड़की के साथ भाग गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नाबालिग से वीडियो में उठक-बैठक करवाते हुए भी देखा जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

जब मामला गया एसएसपी आदित्य कुमार के संज्ञान में आया तब एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इससे संबंधित मामला वजीरगंज थाने में दर्ज कर लिया गया है और अभी तक छ: लोग क्रमश: बिठल सिंह उर्फ धर्मेन्द्र कुमार, गौतम कुमार, दिलीप मांझी, विजय मांझी, इंदल मांझी एवं लालजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

Tuesday, April 13, 2021

हैवानियत : नानी के घर जा रही 13 साल की नाबालिग को आम के बागीचे में दबोचकर रेप

मुजफ्फरपुर | जिले में नानी के घर जा रही 13 साल की नाबालिग को आम के बागीचे में दबोचकर युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी के डर से नाबालिग थाना नहीं जा पा रही थी। मामला उजागर होने के बाद पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें तेहवारा के मो. आदिल को आरोपित किया है। एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की धारा लगायी गई है। 

इधर, मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया। इसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आयी है। थाने में दिये आवेदन में छात्रा ने बताया कि यह घटना आठ अप्रैल की है। वह अपने घर से शाम करीब सात बजे अकेले नानी के घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में एक आरोपित पीछे से आया और मुंह दबाकर उठाकर ले गया। पास के एक आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ धमकी देकर रेप किया। इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकला। वहां से किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपित की धमकी के डर से थाना नहीं जा पा रही थी। किसी तरह महिला थाना आकर आवेदन दी है। इधर, डीएसपी ईस्ट ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

बक्सर: कामाख्या देवी का दर्शन कर लौट रहे मां और बेटे की सड़क हादसे में मौत

बक्सर | जिले में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मां और बेटा दोनों नवरात्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कामाख्या से पूजा करके लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक और मवेशी में टक्कर हो जाने के कारण दोनों की गहमर में मौत हो गई। 

मां और बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Monday, April 12, 2021

छपरा: सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, शव बरामद

सारण | जिले में सरयू नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। रिविलगंज के विजयराय टोला स्थित करियावा मंदिर के सामने नदी में स्नान करने गए दोनों युवक फोटो शूट कर रहे थे। इस दौरान उन दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है।  

मृतकों की पहचान ओम कुमार सिंह व सुरेश सिंह के रूप में हुई है। सुरेश अपने मामा के घर विजय राय के टोला गांव में ही रहता था। दोनों युवकों में एक मैट्रिक व दूसरे ने इंटर की परीक्षा पास की थी। स्थानीय गोताखोरों ने सरयू नदी से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। आक्रोशित लोगों ने दोनों शवों को एनएच 19 पर रखकर सड़क जाम कर दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों युवक सरयू नदी घाट पर स्नान करने गये थे। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर किया तो लोग दौड़कर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद काफी संख्या में लोग नदी पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sunday, April 11, 2021

बेगूसराय में दबंगों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, लोगों में आक्रोश, छावनी में तब्दील गांव

बेगूसराय | दबंगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से नाराज लोगों ने 10 घंटे से अधिक समय तक शव को रोक कर बदमाशों की गिरफ्तारी और वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे। फिलहाल घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश मौजूद हैं । लेकिन आक्रोशित लोग शव को उठाने नहीं दे रहे। वारदात जिले के तेघड़ा प्रखंड की है।

बताया जाता है कि गौरा गांव निवासी बलराम ठाकुर के बेटे और विजय पासवान के बेटे के बीच मंगलवार की दोपहर किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से तेघड़ा थाना में आवेदन दिया गया था। घटना के बाद आरोप है कि बलराम ठाकुर अपने कई सहयोगियों के साथ मंगलवार की रात विजय पासवान के मोहल्ला पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान विजय पासवान के पड़ोसी टुनटुन पासवान को ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है। कई थानों की पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है। डीएसपी के द्वारा लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा हैं। घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा के विधायक रामरतन सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर पीडि़त परिवार से मिले। 

विधायक ने पुलिस को निष्पक्षतापूर्ण जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील की। डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि आपसी विवाद के कारण यह हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है।

Saturday, April 10, 2021

सुपौल में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी से 2.5 लाख लूटे

सुपौल | जिले में गुरुवार को दिनदहाड़़े बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक व्यवसाई से ढाई लाख रुपये लूट लिए। हथियारों से लैस बदमाशों ने इस घटना को सदर थाना क्षेत्र के चौघारा पुल के पास अंजाम दिया। 

जानकारी के अनुसार गम्हरिया के भागवत चौक के रतन भगत माल लाने ऑटो से सुपौल  आ रहे थे। ब्लू रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर ऑटो को रोका और पिस्तौल सटाकर रुपयों से भरा बैग लेकर सुपौल की तरफ भाग गए। सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच की और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

Friday, April 9, 2021

प्रेमी को घर बुलाकर प्यार से खिलाई मटन बिरयानी, फिर किया पुलिस के हवाले, जानें मामला

मोतिहारी | जिले के रामगढ़वा से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की एक मां ने पहले अपने आशिक को प्यार से मटन बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया। फिर दोनों ने साथ में बिरयानी खाई और उसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे गलत नीयत से देखता और छेड़खानी करता था।

हालांकि आस पड़ोस के लोग इस पूरे मामले को लेकर हैरान हैं। लोगों को पहले इसकी जानकारी नहीं थी। स्थानीय पुलिस ने मटन बिरयानी खाने के लिए पहुंचे युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। महिला ने रामगढ़वा पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन बच्चों का पिता गांव की अपनी कथित प्रेमिका के घर मटन बिरयानी खिलाने के लिए पहुंचा था।

इससे पूर्व महिला ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का आवेदन दिया था। इसमें बताया था कि दो दिन पूर्व रात को आरोपी उसे अकेला देखकर गलत नीयत से घर में घुसा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला ने आरोपी को फोन करके मटन बिरयानी खिलाने के लिए बुलाया। जहां दोनों ने साथ में बिरयानी खाई। बिरयानी खिलाने के बाद महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Thursday, April 8, 2021

गोली मारकर आर्केस्ट्रा कर्मी की हत्या : बाइक सवार 2 अपराधियों ने मार दी सीने में गोली, इलाज के दौरान मौत

छपरा | एकमा में बाइक सवार अपराधियों ने एक आर्केस्ट्रा कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना BRC के पास स्थित कन्या मध्य विद्यालय के पास स्थित एक बगीचे में हुई। मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र अमित कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई है। वह आर्केस्ट्रा में DJ बजाने का काम करता था। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई।

दोस्त के साथ बगीचे में बैठा था अमित

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर अमित अपने दोस्त और आर्केस्ट्रा संचालक अंशु कुमार के साथ बगीचे में बैठा था। इस दौरान वह मोबाइल पर बात करते हुए बगीचे में कुछ दूरी पर जाकर बैठ गया और वहीं बात करने लगा। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी बगीचे में पहुंचे और उसके सीने में गोली दाग दी। गोली लगता देख ऑर्केस्ट्रा संचालक अंशु दौड़कर वहां पहुंचा, लेकिन तब तक बाइक सवार दोनों अपराधी भाग चुके थे।

अपराधियों की कर ली गई है पहचान

गोली चलाने के बाद अपराधी उल्टे पांव वहां से फरार हो गए, लेकिन अंशु ने दोनों को देख लिया था। इसलिए दोनों की पहचान हो गई है। इधर, गंभीर रूप से घायल अमित को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान चली गई। सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अंशु ने मौत की सूचना अमित के परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे।

मोतिहारी में दिनदहाड़े दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में वारदता को दिया अंजाम

मोतिहारी | जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मंझार गांव में बुधवार को एक दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक दुकानदार मंझार के श्रीभगवान सिंह का पुत्र विवेक कुमार है। गोली मारने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे। 

गोली मारने वाले की पहचान गांव के बृजकिशोर सिह का पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि विवेक के घर के पीछे गोलू का जमीन है। उसी जमीन पर विवाद थी। एक-दो फीट का मामूली विवाद बताया जा रहा है। 

सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी सुनील कुमार सिह पुलिस बल के साथ पहुंच अपराधी को पकड़ने के लिये छापेमारी शुरू कर दी है। रोते-बिलखते परिजनों को उन्होंने तुरंत अपराधी को पकड़ने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद घर में मातम छा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Wednesday, April 7, 2021

कर्ज नहीं चुकाने पर युवक को मार डाला:रोहतास में ₹10 हजार के लिए 2 दिन पहले अगवा किया; फिर पीट-पीटकर अधमरा कर छोड़ दिया

रोहतास | जिले के अकोढ़ी गोला में कर्ज नहीं चुकाने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसने ₹10 हजार कर्ज लिए थे, जिसे वह चुकता नहीं कर पाया था। मृतक की पहचान बारुण निवासी कपिल खरवार के पुत्र सुभाष खरवार के रूप में की गई है। उसे अपराधियों ने 2 दिन पहले अगवा कर लिया था। इसके बाद उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था, जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।

खुद पहुंचा था सदर अस्पताल

रोहतास जिले के अकोढी गोला निवासी रवींद्र खरवार से मृतक सुभाष खरवार ने कुछ दिन पहले 10 हजार रुपए कर्ज लिए थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। रवींद्र खरवार ने 2 दिन पहले उसे अगवा कर लिया और फिर अपने घर पर ले जाकर पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। सुभाष गंभीर रूप से घायल अवस्था में औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचा था। 

नाजुक स्थिति देखकर डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू किया लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुभाष की मां की हालत बार-बार बिगड़ रही है। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

मधुबनी हत्याकांड में अब तक 16 गिरफ्तार:तेजस्वी ने कहा था- पुलिस मुख्य आरोपी को नेपाल छोड़ आई, रावण वहीं से किया गया गिरफ्तार

मधुबनी | बिहार के चर्चित मधुबनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा उर्फ रावण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चंदन झा, मुकेश साफी,भोला सिंह के अलावा एक और की गिरफ्तारी हुई है। मधुबनी पुलिस ने अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि आरोपी प्रवीण झा को पुलिस ही नेपाल छोड़ आई है। अब, बुधवार को नेपाल से ही मुख्य आरोपी प्रवीण झा की गिरफ्तारी हुई है। होली के दिन मधुबनी के महमदपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सियासत भी गरमा गई थी। पुलिस पर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को लेकर काफी दबाव था। CM नीतीश कुमार ने भी कहा था कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

पीड़ित परिवार से तेजस्वी ने की थी मुलाकात

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को मधुबनी के महमदपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था कि 'रावण सेना' नाम से संगठन चलाने वाले लोगों ने यहां पांच भाइयों की नृशंस हत्या की है। आरोपी प्रवीण की मिलीभगत प्रशासन के लोगों से है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ही आरोपी प्रवीण को नेपाल जाकर छोड़ी है। उन्होंने पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा को आरोपी का गुरू बताया था। तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को पांच और एक लाख रुपए का चेक भी दिया था।

पूर्व मंत्री ने दी सोशल मीडिया पर सफाई

महमदपुर हत्याकांड में पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा का नाम सामने आने के बाद उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि जिस जगह घटना हुई है, वह उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं है। वे अभी दिल्ली में अपनी बेटी-दामाद के पास हैं। वहीं, पूर्व मंत्री के बचाव में BJP नेता व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी सामने आ गए। उन्होंने कहा कि आरोप लगा देने से कोई दोषी नहीं हो जाता है। विनोद नारायण झा पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। सार्वजनिक जीवन में आरोप लगते रहते हैं।

JDU के राजपूत नेताओं ने CM से की थी कार्रवाई की मांग

महमदपुर में जिन पांच लोगों की हत्या की गई, वो सभी भाई थे और राजपूत जाति के थे। इस वजह से भी बिहार में पक्ष-विपक्ष के राजपूत नेता मुखर हैं। पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह के नेतृत्व में JDU के कई राजपूत नेता CM नीतीश कुमार से सोमवार को मुलाकात की थी। सिंह ने कहा था कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। आश्रितों के लिए नौकरी और मुआवजा की व्यवस्था करनी चाहिए। जो अपराधी हैं, उनकी गिरफ्तारी हो और स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द सजा दिलाई जाए।

क्या हुआ था मधुबनी में

होली के दिन 29 मार्च को मधुबनी के बेनीपट्टी के महमदपुर गांव में एक ही परिवार के 5 भाईयों की हत्या कर दी गई थी। इसमें एक पक्ष के 10-12 लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दी। इस घटना में दूसरे पक्ष के तीन लोगों की मौत घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी। तीन और घायलों में एक की मौत अगले दिन पटना में हुई। वहीं, पटना में ही इलाजरत एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई। इस हत्याकांड में एक ही परिवार के तीन सहोदर भाई और उनके दो चचेरे भाई की मौत हो चुकी है।

कौन-कौन हैं मृतक

इस हत्याकांड में गोलीबारी के दिन ही दो सहोदर भाई रणविजय सिंह और वीरेंदर उर्फ वीरू सिंह (दोनों की उम्र 40 के करीब) की मौत हो गई थी। साथ में चचेरे भाई राणा प्रताप सिंह (42 वर्ष) की भी मौत हो गई। रणविजय सिंह के एक और सहोदर भाई अमरेंद्र सिंह (33 वर्ष) की मौत पटना में हुई थी। इसके अलावा राणा प्रताप सिंह के सहोदर भाई रूद्र नारायण सिंह और मनोज सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

रूपेश हत्याकांड: रोडरेज में इंडिगो मैनेजर की हत्या की बात दोहराई, आमने-सामने बैठाकर आरोपितो से की गई पूछताछ

पटना | इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में रिमांड पर लिये गये आरोपित सौरभ और पुष्कर उर्फ छोटू से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। पुलिस ने दोनों से कुल 12 सवाल दागे, जिनमें दोनों हत्याकांड के मुख्य आरोपित रितुराज से कब मिले, वारदात के बाद कहा गये। रितुराज की गिरफ्तारी के बाद से वह वह कहां कहां छिपे। 

कौन शरणदाता रहा आदि गंभीर प्रश्न शामिल रहे। 

सूत्रों की मानें तो दोनों ने रोडरेज में इंडिगो मैनेजर की हत्या किये जाने की बात कही। यही नहीं दोनों के जवाब एक-दूसरे से मिलते रहे। बताया हत्याकांड का मास्टरमाइंड रितुराज ही रहा है। इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेर्श ंसह हत्याकांड मामले में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस जेल भेजे गए रितुराज के साथी पुष्कर उर्फ छोटू और सौरभ को तीन दिनों के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सौरभ को सोमवार और पुष्कर को मंगलवार को रिमांड पर लेकर थाने में आई। दोनों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाली बात कही। रितुराज, सौरभ और पुष्कर के साथ चौथे साथी के बारे में भी अहम जानकारी दी। 

तस्वीर भी पुलिस के हाथ लगी 

पूछताछ में यह बातें भी सामने आई कि रूपेश की हत्या के बाद सौरभ और पुष्कर भी रितुराज के साथ बिहार से बाहर फरार हो गए थे। उन चारों की तस्वीर भी पुलिस के हाथ लगी है। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। इन सभी के खिलाफ ठोस साक्ष्य हैं। 

रूपेश हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपित रितुराज को रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके पास से पिस्टल, बाइक सहित वारदात के समय पहने हुए कपड़े को भी बरामद किया। पूछताछ में उसने अपने साथी सौरभ, पुष्कर सहित एक अन्य का नाम उजागर किया था। पुलिस ने वारदात के 50 दिनों बाद रितुराज के दूसरे साथी शूटर सौरभ कुमार को कुम्हरार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 

उससे पूछताछ के बाद पुलिस पुष्कर के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी कि इसी बीच उसने सोमवार को सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। सोमवार को ही पुलिस सौरव को तीन दिनों के लिए रिमांड लेने के लिए आवेदन समर्पित किया था। साथ ही पुष्कर को दो दिनों के लिए रिमांड के लिए आवेदन समर्पित किया गया था। सौरभ को तीन दिनों और पुष्कर को दो दिनों के लिए रिमांड लिया गया है ताकि कुछ पता लगाया जा सके।

Tuesday, April 6, 2021

बिहारशरीफ में सेक्स रैकेट का खुलासा, एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले 3 युवक गिरफ्तार

बिहारशरीफ | जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में गुप्त सूचना पर की गई पुलिस छापेमारी में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में तीन युवकों को पकड़ा गया। युवकों पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में पुलिस छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक महिला को मुक्त कराया है। महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सुधीर कुमार के मकान में छापेमारी की।

गिरफ्तार लोगों में सोहडीह-गोलापर निवासी सुधीर कुमार, श्रवण यादव और नूरसराय निवासी पंजाबी शर्मा शामिल है। थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी। तीनों को महिला के साथ गलत हरकत करते पकड़ा गया। महिला को मुक्त करा लिया गया है। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। 

बिहार के अररिया निवासी तीन मजदूरों की पंजाब में हुए भीषण हादसे में मौत और 35 अन्य घायल

अररिया | पंजाब के लुधियाना स्थित शकरपुरा ढाबा रोड में मकान गिरने से उसकी चपेट में आने से फारबिसगंज प्रखंड के खबासपुर गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गयी। इस हादसे में अन्य 35 मजदूर घायल हो गए। घटना सोमवार को घटी है। घटना के बाद खबासपुर गांव में मृतक के घरों में कोहराम मचा है।

मृतकों में खबासपुर वार्ड सात के मो खुर्शीद(50 वर्ष), मो मुस्तकीम(42 वर्ष) व मो शमशुल (30 वर्ष) शामिल हैं।  सभी मजदूर 15-20 रोज पूर्व गांव से काम पर पंजाब गए थे। मजदूरों को ले जाने वाला ठेकेदार फरार हो गया है। सभी 35 घायलों का इलाज चल रहा है। 

ग्रामीणों के मुताबिक इस गांव के सौ से ज्यादा लोग पंजाब में जुगाड़ टेक्नोलॉजी से मकान बनाने और मकान को उठाने आदि का काम करते हैं।  मगर तीन की मौत और 35 के घायल होने के बाद गांव में अफरातफरी का  माहौल है। मृतकों के घरों में परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन है। 

बिहार: सीवान में घर के पास खेल रही चार साल की बच्ची को उठा ले गए दो दरिंदे युवक, गैंगरेप किया

सीवान | जिले में मासूम बच्ची से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी, गांव के दो युवक बहला फुसलाकर गांव के सुनसान जगह पर ले गए। जहां उसके साथ जबरदस्ती की घटना को अंजाम दिया। 

जब देर शाम तक बच्ची अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन करने लगे। परिजन ने बताया को ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बच्ची ले जाते हुए देखा था। इसके बाद परिजन जब युवकों के घर पहुंचे तो मासूम बच्ची उन्हें देखकर रोने और चिल्लाने लगी। इस बीच अंजाम देने के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। 

इस संबंध में पीड़िता की बुआ के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मासूम को सदर अस्पताल मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें शामिल आरोपितों के खिलाफ लगातार छापेमारी चल रही है। 

Download Bihar Today App