: बिहार न्यूज़ टीम
मधुबनी। मधुबनी जिला अंतर्गत राजनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीया किशोरी के साथ एक मनचले ने दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीडि़ता साइकिल पर चावल लादकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक वहशी युवक ने बीच चौर में उसे रोका तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया।
इसके बाद पीडि़ता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तफ्तीश शुरू की।
घटना को अंजाम देने वाले आरोपित की पहचान कर ली गई है। परन्तु थाना पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने में जुटी है।
No comments:
Post a Comment