Monday, February 4, 2019

अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने आए थे दिल्ली पुलिस के जवान, खुद हो गए गिरफ्तार

: बिहार न्यूज़ टीम 

सुपौलः जिले में दिल्ली पुलिस अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी। दरअसल दिल्ली के रोहिणी की रहने वाली लड़की के अपहरण की शिकायत उसके पिता ने थाने में दर्ज करवाई थी। इसी संबंध में दिल्ली पुलिस के दो जवान सुपौल आए थे। उन्होंने आरोपी लड़के को पकड़ लिया था, लेकिन ड्यूटी पर शराब के नशे में धुत्त होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उत्पाद विभाग को कर दी। 

जिसके बाद उत्पाद अधीक्षक और उत्पाद इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जब उनका ब्रेथ ऐनालाईज किया तो नशा पान की पुष्टि हो गई। फिलहाल उत्पाद विभाग ने दिल्ली पुलिस के जवानों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि दिल्ली के रोहिणी स्थित के एन काटजू थाने के ASI एस दत्त और हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार लड़की के अपहरण का तहकीकात करने सुपौल आए थे। आज सोमवार की बह आरोपी लड़के का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने जिले के चकला निर्मली इलाके के एक मकान में युवक को पकड़ लिया। लेकिन दोनों पुलिस जवान शराब के नशे में धुत्त थे। जिस वजह से वे दोनों खुद ही गिरफ्तार हो गए। 

इधर घटना में अगवा हुई लड़की ने कहा कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। वह बिहारी गंज के रहने वाले युवक से प्यार करती थी और उससे कोर्ट मैरेज करके खुश है। लिहाजा उसके पिता द्वारा लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App