: बिहार न्यूज़ टीम
पटना। बिहार की राजधानी में महिलाओं पर मनचलों की बुरी नजर है। यहां एक बार फिर रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। मनेर थाना क्षेत्र के एक टोला में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।
महिला घर में सोई थी तभी रिश्ते के देवर व उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने जब शोर मचाना चाहा तो आरोपितों ने उसके गले को रस्सी से दबाकर कहा कि किसी से कुछ बोला तो जान से मार देंगे। पीड़ित महिला ने स्वर्गीय लड्ड राय के 33 वर्षीय पुत्र रमधीर राय व शेरपुर निवासी पांचू राय के 23 वर्षीय पुत्र बिट्ट राय पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए मनेर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने आठ माह के बच्चे के साथ कमरे में सो रही थी। तभी रमधीर राय व बिटू राय आधी रात के बाद उसके कमरे में घुस गए। मुंह को गमछे से बांधकर बारी-बारी से गलत काम किया। महिला ने बताया कि उसका पति पुणो में काम करता है। बदमाशों के जाने के बाद उसने इस बात की जानकारी दूसरे कमरे में सो रही सास को दी। जब सास ने हल्ला- हंगामा किया तो बिट्ट राय आकर गाली-गलौज करने लगा और जान से मार देने की धमकी दी। दो माह पहले भी बिट्ट ने उनलोगों के साथ मारपीट की थी।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सीआरपीसी की धारा 164 के बयान के लिए उसे न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment