Saturday, April 4, 2020

पटना / लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 74 लोग गिरफ्तार, 45 पर केस, 811 वाहन जब्त

: बिहार न्यूज़ टीम 

पटना | जैसे-जैसे समय बीत रहा है, पुलिस भी लॉकडाउन को लेकर सुस्त हो गई है। शहर की प्रमुख सड़कों को छोड़ दें तो मोहल्लों में लॉकडाउन मजाक बनकर रह गया है। लोग खुलेआम इसकी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अमूमन दिन में पुलिस नजर नहीं आती। किसी तरह की रोक-टोक नहीं होने का लोग फायदा उठा रहे हैं।

शुक्रवार को लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 74 लोग गिरफ्तार किए गए। यह लॉकडाउन अवधि (24 मार्च से अब तक) की सबसे ज्यादा संख्या है। 811 वाहनों की जब्ती हुई। 16,60,700 रुपए जुर्माना वसूला गया। 45 एफआईआर हुई। लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में अभी तक 357 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 7511 वाहन जब्त किए गए हैं। कुल 542 एफआईआर हुई है। 1,63,50,550 रुपए जुर्माना वसूला गया है।

जरूरतमंदों को राशन बांटने में पुलिस व्यस्त

लॉकडाउन का असर अब सिर्फ बेली रोड, अशोक राजपथ, बोरिंग रोड, पाटलिपुत्र काॅलोनी जैसी वीआईपी इलाकों में ही दिख रहा है। अन्य जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। पुलिस अपने-अपने इलाके में जरूरतमंदों के बीच भोजन, राशन बांटने में व्यस्त है। 

इस बीच सड़कों पर बढ़ रही आवाजाही पर किसी का ध्यान नहीं है। बुद्धा काॅलोनी, पटेल नगर, कंकड़बाग में लोग सैर करने निकल जा रहे हैं। पुलिस बाइक या कार सवारों को रोकने से कतराती नजर आती है।

भोजन के लिए उमड़ जा रही भीड़

जिला प्रशासन के लाख मना करने के बाद भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में भीड़ लगाकर स्वयंसेवी संस्था या आम आदमी खाना बांट रहे हैं। इस दौरान लेने वालों का हुजूम उमड़ रहा है। शुक्रवार को दीघा इलाके में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक विधायक और एक वार्ड पार्षद द्वारा जरूतमंदों के बीच भोजन बंटा जा रहा था। भोजन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई थी और पास खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App