Saturday, April 10, 2021

भोजपुर में गांव की ही 2 महिलाओं ने फुसलाकर अपहरण किया, फिर पटना ले जाकर बेच दिया

पटना | भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव में गांव की ही दो महिलाओं ने महज चंद रुपयों के लिए अपने ही गांव की किशोरी का अपहरण कर उसे बेच दिया। दोनों ने किशोरी को बहला-फुसला कर उसे पटना में ले जाकर एक युवक को बेच दिया था। युवक ने किशोरी से जबरन शादी रचा ली। किशोरी के पिता ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित दोनों महिलाओं दिव्यांशी देवी और मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहनें हैं। दोनों की निशानदेही पर एक युवक भोलू यादव को भी गिरफ्तार किया गया।

भोलू यादव और दिव्यांशी देवी पटना के बक्शी नगर में रहते थे। दोनों महिलाओं ने अगवा कर किशोरी को भोलू यादव को सौंप दिया था। भोलू ने इसके एवज में दोनों महिलाओं को कुछ रकम भी दी थी। हालांकि रकम कितनी दी गई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भोलू ने किशोरी से जबरन पटना स्थित एक मंदिर में शादी रचाई और शादी के बाद किशोरी को घर में जबरन बंद कर दिया।

इधर, पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि दोनों महिलाएं उसे मौसी के घर ले जाने को कह कर ले गईं और उसे पटना में बेच दिया, जबकि उसकी मौसी आरा जिले में ही रहती है। पिता ने दोनों महिलाओं पर उसकी जबरन शादी करवाने एवं शादी करने वाले आरोपी युवक पर उसके साथ गलत काम करने का भी आरोप लगाया है।

गिरफ्तार तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया है और किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई है। इस मामले में SP हर किशोर राय ने अपहरण करने के मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता द्वारा दोनों महिलाओं के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं एवं उसके साथ शादी करने वाले आरोपी पुरुष को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App