Friday, April 9, 2021

बिहटा में पांच साल की बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर, आराेपी गिरफ्तार

पटना | बिहटा थाने के एक गांव में एक वहशी ने पड़ोस की रहने वाली 5 वर्षीया भतीजी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। घटना दो दिन पहले की है। पीड़ित बच्ची को उसका किशाेर चाचा बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को खून से लथपथ छोड़ वह भाग गया, जिसके बाद उसके परिजन अस्पताल लेकर गए। दो दिन तक चले इलाज के बाद उसकी हालत कुछ सामान्य हुई। इसके बाद उसके परिजन थाने पहुंचे।

इस दौरान आराेपी पुलिस में शिकायत करने पर परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पॉक्साे के तहत कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App