Tuesday, April 13, 2021

बक्सर: कामाख्या देवी का दर्शन कर लौट रहे मां और बेटे की सड़क हादसे में मौत

बक्सर | जिले में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मां और बेटा दोनों नवरात्र के पहले दिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कामाख्या से पूजा करके लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक और मवेशी में टक्कर हो जाने के कारण दोनों की गहमर में मौत हो गई। 

मां और बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Monday, April 12, 2021

छपरा: सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, शव बरामद

सारण | जिले में सरयू नदी में स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। रिविलगंज के विजयराय टोला स्थित करियावा मंदिर के सामने नदी में स्नान करने गए दोनों युवक फोटो शूट कर रहे थे। इस दौरान उन दोनों युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है।  

मृतकों की पहचान ओम कुमार सिंह व सुरेश सिंह के रूप में हुई है। सुरेश अपने मामा के घर विजय राय के टोला गांव में ही रहता था। दोनों युवकों में एक मैट्रिक व दूसरे ने इंटर की परीक्षा पास की थी। स्थानीय गोताखोरों ने सरयू नदी से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। आक्रोशित लोगों ने दोनों शवों को एनएच 19 पर रखकर सड़क जाम कर दिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों युवक सरयू नदी घाट पर स्नान करने गये थे। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने शोर किया तो लोग दौड़कर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद काफी संख्या में लोग नदी पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sunday, April 11, 2021

बेगूसराय में दबंगों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, लोगों में आक्रोश, छावनी में तब्दील गांव

बेगूसराय | दबंगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से नाराज लोगों ने 10 घंटे से अधिक समय तक शव को रोक कर बदमाशों की गिरफ्तारी और वरीय पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे। फिलहाल घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश मौजूद हैं । लेकिन आक्रोशित लोग शव को उठाने नहीं दे रहे। वारदात जिले के तेघड़ा प्रखंड की है।

बताया जाता है कि गौरा गांव निवासी बलराम ठाकुर के बेटे और विजय पासवान के बेटे के बीच मंगलवार की दोपहर किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से तेघड़ा थाना में आवेदन दिया गया था। घटना के बाद आरोप है कि बलराम ठाकुर अपने कई सहयोगियों के साथ मंगलवार की रात विजय पासवान के मोहल्ला पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान विजय पासवान के पड़ोसी टुनटुन पासवान को ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है। कई थानों की पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है। डीएसपी के द्वारा लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा हैं। घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा के विधायक रामरतन सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर पीडि़त परिवार से मिले। 

विधायक ने पुलिस को निष्पक्षतापूर्ण जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की अपील की। डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि आपसी विवाद के कारण यह हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है।

Saturday, April 10, 2021

सुपौल में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी से 2.5 लाख लूटे

सुपौल | जिले में गुरुवार को दिनदहाड़़े बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक व्यवसाई से ढाई लाख रुपये लूट लिए। हथियारों से लैस बदमाशों ने इस घटना को सदर थाना क्षेत्र के चौघारा पुल के पास अंजाम दिया। 

जानकारी के अनुसार गम्हरिया के भागवत चौक के रतन भगत माल लाने ऑटो से सुपौल  आ रहे थे। ब्लू रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर ऑटो को रोका और पिस्तौल सटाकर रुपयों से भरा बैग लेकर सुपौल की तरफ भाग गए। सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच की और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।

भोजपुर में गांव की ही 2 महिलाओं ने फुसलाकर अपहरण किया, फिर पटना ले जाकर बेच दिया

पटना | भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव में गांव की ही दो महिलाओं ने महज चंद रुपयों के लिए अपने ही गांव की किशोरी का अपहरण कर उसे बेच दिया। दोनों ने किशोरी को बहला-फुसला कर उसे पटना में ले जाकर एक युवक को बेच दिया था। युवक ने किशोरी से जबरन शादी रचा ली। किशोरी के पिता ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित दोनों महिलाओं दिव्यांशी देवी और मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहनें हैं। दोनों की निशानदेही पर एक युवक भोलू यादव को भी गिरफ्तार किया गया।

भोलू यादव और दिव्यांशी देवी पटना के बक्शी नगर में रहते थे। दोनों महिलाओं ने अगवा कर किशोरी को भोलू यादव को सौंप दिया था। भोलू ने इसके एवज में दोनों महिलाओं को कुछ रकम भी दी थी। हालांकि रकम कितनी दी गई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। भोलू ने किशोरी से जबरन पटना स्थित एक मंदिर में शादी रचाई और शादी के बाद किशोरी को घर में जबरन बंद कर दिया।

इधर, पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि दोनों महिलाएं उसे मौसी के घर ले जाने को कह कर ले गईं और उसे पटना में बेच दिया, जबकि उसकी मौसी आरा जिले में ही रहती है। पिता ने दोनों महिलाओं पर उसकी जबरन शादी करवाने एवं शादी करने वाले आरोपी युवक पर उसके साथ गलत काम करने का भी आरोप लगाया है।

गिरफ्तार तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया है और किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई है। इस मामले में SP हर किशोर राय ने अपहरण करने के मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता द्वारा दोनों महिलाओं के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाया गया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं एवं उसके साथ शादी करने वाले आरोपी पुरुष को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिवरात्रि पर हुए विवाद के चलते पटना में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

पटना | आलमगंज थाना क्षेत्र के बड़ी पटनदेवी मंदिर के पास पंचवटी कॉलोनी में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कंकड़बाग थाना क्षेत्र में रहने वाला मुकेश चौधरी (20 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह चैलीटाल स्थित ननिहाल आया हुआ था। 

घटना की जानकारी मिलते ही आलमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुकेश ननिहाल से निकलकर पंचवटी कॉलोनी पहुंचा। यहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उसके सीने में चाकू मार दी। वह खून से लतपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देकर बदमाश गली के रास्ते भाग निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए एनएमसीएच ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया कि टकला और बलवा से शिवरात्रि के दिन किसी बात को लेकर मुकेश का झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर मुकेश की हत्या की गयी है। आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तार होगी। डीएसपी अमित शरण ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की।       

पटना में फंदा डालकर युवती ने की आत्महत्या

पटना | बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बकरी मंडी के पास गले में फंदा डालकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले शिवकुमार सिंह की 23 वर्षीय बेटी अंजू भारती बहादुरपुर बकरी मंडी के पास किराए का मकान लेकर रहती थी। वह यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह मूलरूप से आरा की रहने वाली थी। सोमवार को उसके कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक को शंका हुई। अनहोनी की आशंका से आसपास के लोग जुट गए और अंदर से बंद कमरे में झांका गया तो अंजू पंखा में फंदा डालकर झूलती दिखी। 

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया। बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस यूडी केस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। परिजनों ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करायी है।

Download Bihar Today App