Monday, July 2, 2018

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत करने थाने जाते वक्‍त माँ बेटी को बना दिया बंधक

By: बिहार न्यूज़ टीम 

पश्चिम चंपारण। पहले गांव में बगीचे की रखवाली कर रही एक नाबालिग लड़की से चाकू के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पीडि़ता अपनी मां के साथ मामले की शिकायत के लिए थाना जा रही थी, तब चौकीदार की मदद से दोनों को बंधक बना लिया। किसर तरह मां-बेटी बंधन से मुक्त होकर थाना पहुंचीं। घटना जिला के लौरिया थाना क्षेत्र के एक एक गांव की है।

लौरिया थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि लड़की की शिकायत पर चौकीदार समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार लड़की अपने घर के पास बगीचे की रखवाली कर रही थी। तभी विवेक पासवान वहां पहुंच गया। वह चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे तो वह फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने लड़की को उसके घर पहुंचाया।

इसके बाद पीडि़त लड़की अपनी मां के साथ थाने जा रही थी तो चौकीदार भरत पासवान, पिंटू पासवान तथा रामरूप पासवान ने मां-बेटी को घर में बंद कर दिया। बाद में उन्हें इस मामले की शिकायत कहीं नहीं करने या अंजाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ा।

चौकीदार भरत पासवान ने धमकी दी कि वह थाने में ही रहता है। उसके परिवार के विरुद्ध कोई भी केस दर्ज नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App