Monday, July 30, 2018

प्रेमिका के घर पहुंचे इनामी बदमाश ने दुसरे प्रेमी को मारी तीन गोलियां

By: बिहार न्यूज़ टीम 

गोली मारने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश है सुमन सौरभ

मोतिहारी | प्रेमिका के घर पहुंचे एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी युवक का नाम माधव उर्फ गुडलक है। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में उसे पटना रेफर कर दिया। .

घटना मुफस्सिल थाने के एक मोहल्ले में शनिवार देर रात की है। गोली मारने वाला 50 हजार का इनामी सुमन सौरभ है। उस पर बेतिया कोर्ट में बबलू दुबे व छोटू जायसवाल की गोली मार हत्या करने का भी आरोप है। जख्मी युवक एमएस कॉलेज का छात्र है। लड़की भी इंटर फर्स्ट ईयर में पढ़ती है।.

एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा का कहना है कि इस मामले में लड़की समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जख्मी गुडलक पकड़ीदयाल थाने के चैता का निवासी है। .

पुलिस के अनुसार, 

इनामी बदमाश सुमन सौरभ लड़की के घर पहुंचा। इसी दौरान रात 11.30 बजे पहला प्रेमी गुडलक भी वहां पहुंचा और दरवाजा खोलने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने दरवाजा खोला तो दोनों प्रेमी आमने-सामने हो गए। गाली-गलौज के बाद हाथपाई होने लगी। इस बीच, सुमन ने नाइन एमएम की पिस्टल से गुडलक पर तीन गोलियां दाग दीं। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। लड़की ने ही गुडलक के घर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों से उसे रात में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लड़की व उसके परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया है। लड़की की निशानदेही पर दो खोखा व सेलफोन बरामद किया गया। फरार बदमाश सुमन सौरभ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App