Wednesday, July 18, 2018

खगड़िया में युवक की हत्या कर पेड़ से लटका दिया शव, शाम को घर से घूमने के लिए निकला था

By: बिहार न्यूज़ टीम 

खगड़िया | अलौली थाना क्षेत्र के मेघौना-भिखारी घाट रोड स्थित चिमनी भट्ठा के समीप गंजियारी बहियार में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। मंगलवार की सुबह शव को पेड़ से लटकता देखने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवक के गले में फंदा डाला गया था। शव की पहचान मेघौना गांव निवासी रामबहादुर यादव के बेटे सुबोध कुमार (30) के रूप में की गयी। .

पिता राम बहादुर यादव ने बताया कि सोमवार की शाम सुबोध घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गंजियारी बहियार में एक पेड़ से लटकता उसका शव मिला। घटना की सूचना पर अलौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को आशंका है कि सुबोध की किसी दूसरी जगह हत्या की गई। फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ पर लटका दिया गया। 

अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

अलौली थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए खोजी कुत्ते की भी मदद ली जा रही है। इधर रामबहादुर यादव के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
.

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App