Monday, August 27, 2018

राखी खरीद लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, हत्या से आक्रोशितों ने टायर जलाकर किया जाम

: बिहार न्यूज़ टीम 

टीवी सेंटर की रहनेवाली थी, महिला कॉलेज में पार्ट टू में करती थी पढ़ाई .

कटिहार | संतनगर में शनिवार की रात राखी खरीद कर घर लौट रही छात्रा टीवी सेंटर निवासी प्रियंका कुमारी (22 वर्ष) को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्रा की कनपटी में लगी। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।.

मृतका की छोटी बहन काजल ने बताया कि वह प्रियंका के साथ राखी खरीदने के लिए मिरचाईबाड़ी बाजार गयी थी। शाम पौने सात बजे राखी खरीद वह घर लौट रही थी। इस बीच संतनगर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीना और पिस्टल निकालकर गोली मार दी। इसके बाद वे भाग निकले। काजल के शोर मचाने पर लोग जुटे और घायल प्रियंका को अस्पताल ले गए। प्रियंका महिला कॉलेज में बीए पार्ट टू में पढ़ती थी। उसे तीन भाई है। एक भाई दिल्ली में है। दो भाई नीरज व सौरभ घर पर हैं। इन्हीं दो भाइयों के लिए राखी खरीदने प्रियंका मिरचाईबाड़ी बाजार गयी थी। छात्रा के पिता सुभाष प्रसाद यादव जहानाबाद में एएसआई हैं। सूचना मिलने पर एसडीपीओ अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। 

मोबाइल छिनने के क्रम में नकाबपोश बदमाश द्वारा गोली मार कर हत्या करने के विरोध में देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गये।.

आक्रोशित लोगों ने कटिहार-पूर्णिया सड़क को बीएमपी सात के कार्यालय के सामने करीब 10 बजे से जाम कर दिया। इस मौके पर विधायक तारकेश्वर प्रसाद, सदर एसडीओ, एसडीपोओ मौके पर लोगों को समझा रहे थे, लेनिक आक्रोशितों का कहना है कि आरोपियों की जबतक गिरफ्तारी नहीं होगी तबतक जाम रहेगा। .

इससे कटिहार व पूर्णिया दोनों ओर आने जाने वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लग गया है। जाम की सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर व सहायक थानाध्यक्ष के अलावा मुफस्सिल थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस लाइन से बुलाये गये पुलिस पदाधिकारी जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने में लगे है। जाम स्थल पर क्या युवक क्या युवती सभी का गुस्सा पुलिस के खिलाफ उबल रहा था। लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते जिस किसी मोहल्ला के लोगों को महिला कालेज के बीए पार्ट टू की छात्रा प्रियंका को गोली मारने की सूचना मिली, वे लोग घटना स्थल, जाम स्थल की ओर पहुंचने लगे। पूरा मिरचाईबाड़ी के अलग-अलग मोहल्ला के लोगों के अलावा प्रियंका के साथ पढ़ने वाले छात्र व कई लोग पहुंच कर नारेबाजी कर रहे थे। जाम के क्रम में लोग प्रियंका का हत्या क्यों पुलिस जबाब दो। 

प्रियंका को हत्या करने वालों को गिरफ्तार करो। पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी। जाम स्थल पर आक्रोशित लोग पुलिस से पूछ रहे थे क्या अब लोग मोबाइल लेकर घर से बाहर निकलेगें क्या। आखिर नकाब बांध कर सड़क पर बाइक चलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश क्यों नहीं आती है। दिन हो रात या फिर शाम हर समय मनचले युवक, बदमाश कभी ट्रिपल लोडिंग तो कभी तेज गति से बाइक चलाते रहते हैं। सबसे बड़ी बात तो तब खराब लगती है जब मिरचाईबाड़ी चौक, अंबेदकर चौक, मोहल्ला की गली व सड़कों पर बेलगाम तरीके से बाइक चलाते हुए बदमाश आसानी से मनमानी करते रहते हैं और पुलिस कुछ भी नहीं करती है। बाइक चेकिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति होती रहती है। हेलमेट तो कागज के नाम पर पैसे वसुलने के बाद बाइक चालक को छोड़ देते हैं। बता दें कि समाचार लिखे जाने तक लोग बढ़ते अपराध के कारण पुलिस के खिलाफ जाम जारी रखे थे।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App