Sunday, September 9, 2018

जादू-टाेना के अंधविश्वास में 4 लोगों ने बीमार वृधा की पीट-पीटकर कर दी हत्या , तीन आरोपी गिरफ्तार

: बिहार न्यूज़ टीम 

दलित बस्ती की घटना, जादू-टाेना के अंधविश्वास में दो पड़ोसियों में चल रहा था विवाद

डेहरी | आंबेडकर चौक से सटे नहर किनारे दलित बस्ती में जादू-टोना को लेकर विवाद में एक युवक ने पड़ोसी को पीटा, तो पड़ोसियों ने उसकी बीमार मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजन पिटाई से अधमरी हो चुकी स्व. विश्वनाथ राम की पत्नी माला देवी काे घायल अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना नगर थाने से मात्र 400 मीटर की दूरी पर शनिवार सुबह 8 बजे की है। 

डेहरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने हत्या के तीन आरोपियों रंगबहादुर डोम, रामवतार डोम व हीरामुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया। पूर्व से बीमार चल रहे विश्वनाथ राम व पत्नी माला देवी के साथ पड़ोसी रंगबहादुर डोम, रामवतार डोम तथा हीरामुनी देवी के परिवारों के बीच जादू-टोना को लेकर विवाद था। माला के बेटों का मानना था उसके माता-पिता की तबीयत पड़ोसियों द्वारा किए गए जादू-टोना के कारण खराब रहती है। 

इसी को लेकर पिछले दो महीने में चार बार मारपीट हो चुकी। शनिवार को माला के बेटे सत्येंद्र ने घर के बच्चों के विवाद में पड़ोसी की पिटाई कर दी। इसके बाद चार की संख्या में आए पड़ोसियों ने माला देवी व उसके बेटों को बुरी तरह पीटा। चार दिनों से बीमार होकर बिस्तर पर पड़ी माला देवी को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया माला देवी के बेटे सतेंद्र राम ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। माला देवी को चार बेटे हैं। सबसे बड़ा सतेंद्र राम, मंगरू, भीखम व छोटू है। 

4 दिन पूर्व दो पक्षों में हुआ था पथराव 

चार दिन पहले मंगलवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ था। डेहरी एसडीपीओ मोहम्मद अनवर जावेद ने बताया उस पथराव के बीच बचाव करने गए विश्वनाथ राम को भी चोटें आई थीं। वह पहले से बीमार थे। चार और लोग घायल हुए थे। परिजनों ने विश्वनाथ का इलाज कराया था। 

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App