Friday, September 14, 2018

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महीनो तक करता रहा यौनशोषण, अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया

: बिहार न्यूज़ टीम 

पूर्णिया| जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के हिच्छामोती में दुष्कर्म का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिनों तक छात्रा को हवस का शिकार बनाया।

पीड़ित नाबालिग छात्रा ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगायी। उसने बताया कि नौ माह पूर्व वह घर के पीछे धान के खेत में गयी थी। वहां पहले से मौजूद मो. तबरेज ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार हवस का शिकार बनाता रहा। कुछ माह बीत जाने के बाद उसकी मां को उसके गर्भवती होने की आशंका हुई। इस बात की पुष्टि के लिए जब वह डॉक्टर के पास गयी तो पता चला कि वह चार माह के गर्भ से है। तब जाकर परिजनों ने पंचायत बुलायी। पंचायती के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल कर शादी करने की बात कही। हालांकि बाद में वह अपने वायदे से मुकर गया। 

कोर्ट के निर्देश पर महिला थाना में 23जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करवायी गई। मगर, अभी तक आरोपी पकड़ा नहीं गया। आरोपी की ओर से पीड़िता और उसके परिवार को धमकी दी जा रही है। केस उठाने का दबाव दिया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि जब इस बात की शिकायत करने पिछले 6 सितंबर को वह महिला थाना गई तो थानाध्यक्ष ने उसे डांटकर भगा दिया।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App