: बिहार न्यूज़ टीम
गोपालगंज। भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला के शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। हालांकि इस बीच शोर मचाने पर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया। इस घटना को लेकर महिला ने थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के मछागर लक्षीराम निवासी स्वर्गीय राजनारायण ¨सह की पुत्री निक्की की शादी तीन दिसंबर 2017 को बड़हरा गांव निवासी अरूण कुमार ¨सह के साथ हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर निक्की देवी से दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इस मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। जिसे देखने निक्की देवी की मां बड़हरा पहुंची। जिन्हें देख कर ससुराल वाले भड़क गए। उन्होंने निक्की देवी को मारपीट उनके शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच मां बेटी के शोर बचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया।
इस घटना को लेकर महिला के बयान पर उनके पति अरूण कुमार ¨सह, विभा देवी, निभा कुमारी, कांति देवी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
No comments:
Post a Comment