Wednesday, October 3, 2018

पटना में गंगा में स्नान कर रही महिला के साथ हुआ दुष्कर्म और विडियो बनाकर किया वायरल,दोनों आरोपी गिरफ्तार

: बिहार न्यूज़ टीम 

पटना | पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उस समय दुष्कर्म किया गया, जब वह जिउतिया व्रत के दौरान गंगा स्नान कर रही थी। पुलिस के अनुसार, एक 40 वर्षीया महिला जिउतिया पर्व के मौके पर रविवार को जब गंगा में स्नान कर रही थी, तो उस समय उस नदी घाट पर कोई नहीं था। इस दौरान वहां दो लोग पहुंचे और महिला को पकड़कर एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक ने अपने मोबाइल में उसका वीडियो भी बना लिया।

वीडियो में महिला छोड़ देने की लगा रही गुहार

वायरल वीडियो में पीड़िता उपवास पर होने और जिउतिया व्रत करने की दुहाई देती दिख रही है। महिला चिल्ला रही है कि भैया छोड़ द भैया। वहीं, दोनों आरोपी महिला को गालियां देते हुए चुप रहने की धमकी दे रहे हैं और दूसरा अारोपी महिला को गंगा में फेंक देने की बात भी कह रहा है, जो वीडियो में साफ सुना जा सकता है। इसके बाद दोनों दबंगों ने महिला से पहले गंगा के किनारे और उसके बाद नदी में ले जाकर दुष्कर्म किया।

सामाजिक डर के मारे महिला ने नहीं दर्ज करायी प्राथमिकी

अपने साथ घटी इस घटना के बाद पीडि़त महिला ने सामाजिक भय के कारण इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। बाढ़ थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर स्वयं संज्ञान लिया और कार्रवाई की। ग्रामीण एसपी आनंद कुमार ने मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि की। 

दुष्कर्मी को पुलिस ने धर दबोचा

मंगलवार को महिला से हुए दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी शिवपूजन महतो को गिरफ्तार कर लिया, जो बस चालक का काम करता है। । मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देेखते हुए मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की बात कही है। मामला बाढ़ थाना क्षेत्र का है।

वाट्सएप ग्रुप पर भेजा जाने लगा वीडियो

मंगलवार को वह वीडियो अचानक विभिन्न वॉट्सएप ग्रुप पर भेजा जाने लगा। वॉट्सएप के माध्यम से वीडियो थानाध्यक्ष अबरार अहमद को भी मिला। उन्होंने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी तो मालूम हुआ कि महिला बाढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

पटना पुलिस ने खुद लिया संज्ञान

पीडि़त महिला से संपर्क किए बिना पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। जानकारी मिली कि वीडियो में दुष्कर्म करता दिख रहा व्यक्ति बस चालक शिवपूजन है। पुलिस ने बस मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि वह वाहन लेकर बिहारशरीफ भाग गया है। नालंदा पुलिस से संपर्क कर उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक वाहन बख्तियारपुर की तरफ बढ़ गया था। पुलिस ने बस का पीछा कर अथमलगोला थाना क्षेत्र में चालक को दबोच लिया।

इसके बाद पुलिस ने पीडि़त महिला को थाने पर बुलाया। पीडि़त महिला ने आरोपित की पहचान कर ली है। पुलिसकर्मियों ने काउंसलिंग की, जिसके बाद वह शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी हो गई। बृहस्पतिवार को उसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App