Sunday, October 21, 2018

सूरत की तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपित को बक्सर से गुजरात की पुलिस ने किया गिरफ्तार

: बिहार न्यूज़ टीम 

गुजरात में उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों पर हो रहे हमले के बाद हुई थी यह घटना, मोबाइल सर्विलांस के जरिए गुजरात की क्राइम ब्रांच पुलिस ने किया गिरफ्तार

बक्सर : गुजरात के सूरत के लिंबायत थाना क्षेत्र की साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के आरोपित को बक्सर से दबोच लिया गया है। 13 अक्टूबर को यह घटना हुई थी। आरोपित अनिल यादव को शुक्रवार की देर गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने बक्सर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। 

घटना के बाद वह भाग कर अपने गांव आ गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन दिनों से गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम बक्सर में थी। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लोकेशन मिला गया, तब टीम ने बक्सर पुलिस से मदद मांगी और उसे धनसोई के मनियां गांव से उसके चाचा के घर से दबोच लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि करते बक्सर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद गुजरात पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

दुष्कर्म की दूसरी घटना से बढ़ रहा था तनाव : 

सूरत के लिंबायत थानाक्षेत्र में एक साढ़े तीन साल की बच्ची लापता हो गई थी। बच्ची के परिजनों ने पुलिस के पास दिए आवेदन में इटाढ़ी थाने के लोहंदी निवासी अनिल यादव के पर संदेह व्यक्त किया गया था। खोजबीन के क्रम में दो दिन बाद बच्ची का शव लिंबायत थानाक्षेत्र के गोड़ादरा विस्तार स्थित आरोपित के कमरे से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया कि हत्या के पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। सितंबर में इसी तरह की एक घटना में बिहार के युवक का नाम सामने आने के बाद कुछ इलाकों में वहां रह रहे बिहारियों को निशाना बनाया गया था। अक्टूबर की इस दूसरी घटना से सूरत में तनाव की स्थिति बन रही थी।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App