: बिहार न्यूज़ टीम
बेगूसरायः बच्चों के चैरिटी के नाम पर जबरन वसूली कर रही 9 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी लड़कियां भिक्षाटन करके पैसे की वसूली करती थी। जब कोई पैसे देने से इंकार करता था तो वे सभी मिलकर जबरन वसूली करती थी।
गुजरात के आई थी लड़कियां
आपको बता दें कि 27 जनवरी को देर रात कई लड़कियां बेगूसराय पहुंची। फिर 28 जनवरी को सुबह में सारी लड़कियां बच्चों के चैरिटी के नाम पर भिक्षाटन करने लगीं। वहीं लोगों ने बताया कि जब वे लोग पैसे देने से इंकार करने लगे तो लड़कियां उनसे पैसे के लिए अभद्र ब्यवहार करने लगी। जिसकी लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई कर सभी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछने पर लड़कियों ने चैरिटी से संबधित कागजात भी दिखाए। वही पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment