Saturday, October 19, 2019

पटना / झारखंड से मिले इनपुट पर एक्टिव हुई पटना पुलिस, गैंगवार को आए छह गिरफ्तार, टीम को मिलेगा इनाम

: बिहार न्यूज़ टीम 

पटना | जिले के खिरीमोड़ थाना इलाके में अपराधियों ने गैंगवार की बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। गैंगवार की साजिश पूर्व नक्सली और 50 हजार का ईनामी रह चुका कुख्यात सतीश महतो ने रची थी। सतीश महतो की तलाश झारखंड पुलिस को भी थी। झारखंड पुलिस का इनपुट मिलते ही पटना पुलिस एक्टिव हो गई। 

एसएसपी गरिमा मलिक के निर्देश पर एसडीपीओ पालीगंज मनोज पांडेय के नेतृत्व में टीम बनी और अगल-अलग जगहों से छह शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कुख्यात नवीन यादव की हत्या करने पहुंचे शार्प शूटर सुजीत, अमित और प्रफुल्ल को गिरफ्तार किया। इसके बाद इन तीनों की निशानदेही पर सरगना सतीश महतो, अनिल यादव और विद्यानंद पाठक को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, 11 राउंड कारतूस, आठ मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही है। 

एसएसपी ने कहा कि छापेमारी चल रही है। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

बाइक लूट कर अरवल से पटना पहुंचे थे

शूटरों के पास से पुलिस को जो बाइक मिली है वह लूट की है। बाइक लूट का मामला अरवल थाने में दर्ज है। सुजीत, अमित, प्रफुल के खिलाफ अरवल, पालीगंज, खिड़ीमोड़, बिक्रम थाने में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सतीश पर पालीगंज और खिड़ीमोड़ थाने में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

हत्या के लिए शूटरों ने लिया था एक लाख की सुपारी

खिरीमोड़ के सतीश ने कुख्यात नवीन के हत्या की साजिश रची थी। दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पूर्व में कई बार हो चुकी है। सतीश ने तीन शूटरों को एक लाख रुपए दे दिया था। अनिल और विद्यानंद लाइनर का काम कर रहा था। विद्यानंद थाना के पास बैठ कर पुलिस की एक्टिविटी पर नजर रख रहा था। नवीन पर मई महीने में भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र में अनिल शर्मा की हत्या का आरोप है। पिछले साल छठ के समय स्थानीय नेता अमित भूषण की हत्या कर दी गई थी।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App