Tuesday, October 22, 2019

हनी ट्रैप : ISI की महिला एजेंट को सूचना लीक कर रहा था दानापुर कैंट का जवान, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी

: बिहार न्यूज़ टीम 

पटना | फेसबुक के जरिये एक महिला ने दानापुर छावनी की सेना के जवान को अपने जाल में फांस लिया। इसके बाद जवान ने सेना की गोपनीय रिपोर्ट महिला को लीक कर दी। शक है कि जिस महिला ने जवान को अपने जाल में फांसा, उसका कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से है।

इधर, इस मामले के सामने आने के बाद बिहार व झारखंड सब एरिया में खलबली मची हुई है। सैनिक सुरजीत सिंह के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी कर जांच शुरू कर दी गयी है। तब तक उसे सब एरिया मुख्यालय से हटा दिया गया है। आर्मी इंटेलिजेंस की टीम आरोपित जवान सुरजीत सिंह से पूछताछ कर रही है। वह दानापुर सब एरिया में तैनात है। 

सूत्रों के अनुसार सब एरिया मुख्यालय में तैनात डिप्टी जीओसी के रनर सुरजीत सिंह ने झारखंड की एक महिला से फेसबुक के जरिये दोस्ती की थी। आरोप है कि महिला जवान से गोपनीय रिपोर्ट पूछती थी और वह सारी बात लीक कर देता था। इसकी जानकारी मिलते ही सेना ने पहले उससे पूछताछ की। बाद में सैनिक के मोबाइल को जब्त कर लिया गया। 

ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि यह महिला कई जवानों को फेसबुक पर ट्रैप कर चुकी है। अब तक जांच में जो बातें छनकर सामने आयी हैं, उससे यह पता चला है कि महिला झारखंड की रहने वाली है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई राज खुल सकते हैं। 

कॉल डिटेल रेकॉर्ड खंगाला तो मिले अहम सुराग 

जब सेना ने जांच कर सैनिक का कॉल डिटेल रेकॉर्ड खंगाला तो कई अहम बातें सामने आयीं। पता चला कि सुरजीत महिला से लगातार बातचीत कर रहा था। अब उस नंबर की पड़ताल की जा रही है, जिसे महिला इस्तेमाल करती है। 

महिला की खोजबीन सेना अपने स्तर से कर रही

सैन्य सूत्रों की मानें तो महिला की खोजबीन की जा रही है। सेना अपने स्तर से उसका पता लगाने में जुटी हुई है। महिला कहां की रहने वाली है और उसके किन लोगों से संपर्क हैं, इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App