Tuesday, October 1, 2019

आफत की बारिश : चार दिनों से घर में फंसी थीं शारदा सिन्हा, NDRF ने रेस्क्यू कर निकाला_विडियो न्यूज़

: बिहार न्यूज़ टीम 

पटना | चार दिनों से लगातार हो रही आफत की बारिश राजधानी पटना समेत पूरे सूबे पर कहर बनकर टूटा है। जनजीवन ठहर गया है। इसी में लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा भी अपने घर में फंस गई है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया। 

शारदा सिन्हा ने लिखा है कि राजेन्द्र नगर में अपने घर में पानी में फसी हुई हूं। मदद नही मिल पा रही है। NDRF की राफ्ट तक भी पहुंचना असंभव है, पानी से बदबू आ रही है। काश भारत में एयर लिफ्ट की सुविधा होती। कोई रास्ता हो तो बताएं।

इसके बाद सोमवार को पटना के राजेंद्र नगर रोड इलाके से स्थित शारदा और उनके बेटे को एनडीआरएफ की टीम ने निकाला लिया है। रविवार को शारदा सिन्हा के बेटे ने भी कल फेसबुक में एक पोस्ट डाला था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- विनाश काल। अब और बारिश देखी नही जा रही। दूध, पानी, दवाई सबकी जरूरत है। अब तक एक या दो नाव एनडीआरएफ की आई है जो एक 250 ग्राम पानी का पाउच फेक रहे हैं। समझ नही आ रहा कुछ। हमने बड़े बर्तन छत पर रख दिये हैं ताकि बारिश का पानी स्टोर हो जाए। पीने के लिए एक उपाय वो भी हो सकता है।

बता दें कि पूरे बिहार में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से स्थिति हर क्षण विकट होती जा रही है। अब तक अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पटना में सात मौतें हुई हैं। इनमें भागलपुर में 12 और अन्य जिलों में पांच जानें गई हैं। हालत यह है कि राज्य की बड़ी से ज्यादा उफान छोटी नदियों में है। छोटी नदियां तीन दर्जन स्थानों पर लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, गंगा के घटने का रफ्तार तो थमा है, लेकिन, पुनपुन और सोन उफना गईं हैं। पटना में स्थिति और भी भयावह है। पटना में जलप्रलय जैसे हालात हैं, जिसकी वजह से लोग पानी पीने को तरसते दिखे।

विडियो न्यूज़:

अगले 24 घंटे जोरदार बारिश का अनुमान

पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया सहित पूरे राज्य में अगले 24 घंटे तक जोरों की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने चार अक्तूबर तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है। पिछले 36 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रोसड़ा में 290 मिमी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App