: बिहार न्यूज़ टीम
पटना। घर में कूड़े की वजह से शुरू हुआ विवाद थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक पहुंच गया। कूड़ा ने घर में एसी तबाही मचायी कि पूरा मुहल्ला तमाशबीन बना रहा और बहू ने अपने पति, ससुर को पिटवाया औऱ सस को भी बालकनी से गिराने की कोशिश की।
घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला की है। यहां के एक घर में एक बहू ने मायके वालों को घर बुलाकर अपने पति, ससुर की पिटाई कराई, फिर सास को बालकनी से नीचे गिराने की कोशिश की। एसएसपी से मुलाकात नहीं होने पर पीडि़त पति गांधी मैदान थाना पहुंच गया। पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ शिकायत की है, वहीं पत्नी ने महिला थाने में पहुंच आवेदन दी है।
पीडि़त पति पवन कुमार, उनके पिता राजकुमार सिंह और मां मीणा देवी बुधवार दोपहर में एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पिटाई से राजकुमार की आंख और नाक के बीच का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। पीडि़त पवन ने बताया कि वह मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाने लगा। उसकी शादी 2012 में हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से घर में झगड़ा हो रहा था। इसी वर्ष अप्रैल में पार्क में मिलने के बहाने उसकी पत्नी ने उसे पिटवाया था। इसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। बुधवार की सुबह घर में जमे कचरे को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद पत्नी अपने भाई और मायके से कुछ लोगों को बुला लिया। वे लोग घर में आते ही गाली-गलौज शुरू कर दिए और बाप बेटे की पिटाई कर दी। गांधी मैदान थानेदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment