Sunday, March 22, 2020

शर्मनाक: पटना में गोपालगंज की युवती से दुष्कर्म, आरोपित टेम्पो चालक गिरफ्तार

: बिहार न्यूज़ टीम 

पटना | राजधानी पटना में गोपालगंज की युवती के साथ दुष्कर्म की एक और शर्मनाक वारदात सामने आयी है। यह घिनौनी वारदात शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक स्थित ओझा लॉज के एक कमरे में शुक्रवार को दिन में हुई। देर रात थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जमुई के रहनेवाले आरोपित टेम्पो चालक रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में आरोपित को जेल भेज दिया गया जबकि पीड़िता को मेडिकल के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

शादी में दोनों के बीच बढ़ी थीं नजदीकियां

पीड़िता के मुताबिक आरोपित चालक उसके गांव में आयोजित एक शादी समारोह में आया था। यहीं पर दोनों से नजदीकियां बढ़ीं थीं। आरोपित उससे अक्सर फोन पर बात करता था। शुक्रवार को वह गोपालगंज आया और शादी करने का झांसा देकर उसे पटना लाया। इसके बाद आरोपित उसे अपने कमरे पर ले गया और दो बार दुष्कर्म किया।

कमरे में बनाये रहा बंधक

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे कई घंटे तक कमरे में बंधक बनाये रखा। दुष्कर्म के दौरान वह गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपित मनमानी करता रहा। वह बार-बार वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी देता रहा। पीड़िता के मुताबिक वह नशे में धुत था। देर शाम आरोपित उसे अपनी टेम्पो में बैठाकर एसके पुरी ले गया और मारपीट कर उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद पीड़िता एसके पुरी थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

एसके पुरी में छोड़कर भाग गया था आरोपित

एसके पुरी पुलिस की सूचना पर शास्त्रीनगर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार मौके पर पहुंचे और महिला पुलिस की मदद से पीड़िता को थाने लाया। पीड़िता ने घटना की बिन्दुवार जानकारी देते हुए पुलिस को आरोपित के खिलाफ आवेदन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता की निशानदेही पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। एफएसएल टीम ने उसके कमरे से साक्ष्य इकट्ठा कर आरोपित के कमरे को सील कर दिया।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App