Tuesday, April 14, 2020

शर्मनाक : बिहार में किशोरी से दुष्‍कर्म कर घर में ही बनाया बंधक

: बिहार न्यूज़ टीम 

शेखपुरा | जिले के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी के साथ गांव के दबंग ने दुष्‍कर्म किया तथा मामला उजागर नहीं हो, इसके लिए परिवार को लॉकडाउन के बहाने करीब 36 घंटे तक उसके घर में ही बंधक बना दिया।

पुलिस के पास जाने से रोका, आरोपित को भगाया

मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता का निधन हो चुका है। उसके भाई भी बाहर रहते हैं। वह बीते दिनों शौच करने गांव से बाहर गई थी कि इसी दौरान गांव के बमबम सिंह ने उसे पकड़कर दुष्‍कर्म किया। 

किशोरी ने घर आकर घटना की जानकारी दी तो तो गांव के कुछ लोगों ने उसे व उसके परिवार को धमका कर तथा लॉकडाउन का बहाना बनाकर पुलिस के पास जाने से रोक दिया। इस बीच उन्‍होंने आरोपित को भी गांव से भगा दिया।

सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, मामला दर्ज

महिला थाना की दारोगा यशोदा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने महिला हेल्पलाइन को दी। फिर महिला हेल्‍पलाइन से मिली सूचना के आधार पर महिला थाना पुलिस ने रविवार की रात किशोरी को घर से बाहर निकला। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App