Sunday, April 5, 2020

शर्मनाक : आरा में शौच के लिए घर से निकली नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक धराया…

: बिहार न्यूज़ टीम 

भोजपुर : एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र की है। इसे लेकर पीड़िता के बयान पर शुक्रवार को तीन लोगों के विरुद्ध संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

हालांकि, पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। अभी तक केवल एक का ही नाम सामने आया है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। किशोरी का मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद राम नामक जिस आरोपी को पुलिस उठाकर पूछताछ कर रही है वह गड़हनी के ही गौरा गांव का निवासी है।

बताया जा रहा कि 17 वर्षीय किशोरी गुरुवार की रात आठ बजे खेत में शौच करने गई हुई थी। आरोप हैं कि इसी दौरान तीन की संख्या में रहे आरोपियों ने किशोरी को पकड़ लिया और मुंह बांधकर उसकी साथ गंदा काम किया। बाद में वे भाग निकले। इस दौरान उसे धमकी भी दिए जाने का आरोप है।

रातभर खेत में पड़ी रही किशोरी…

इधर, भाकपा-माले केन्द्रीय नेता मनोज मंजिल के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी रात भर खेत में पड़ी। शुक्रवार की सुबह बेहोशी की हालत में बरामद किया गया। इस दौरान पीड़िता द्वारा बताए जाने के बाद परिजनों को इसके बारे में जानकारी हुई। इसके बाद इस घटना की सूचना गड़हनी थाना पुलिस को दी गई। 

इधर, सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष साजिद हुसैन हरकत में आ गए। तत्काल गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस दौरान एक संदिग्ध आरोप प्रमोद राम को उठाकर थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार अभी जांच चल रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस से मिला भाकपा-माले का प्रतिनिधि मंडल…

इधर, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को भाकपा- माले का एक प्रतिनिधिमंडल गड़हनी थानाध्यक्ष साजिद हुसैन से मिला। प्रतिनिधिमंडल में माले केन्द्रीय नेता मनोज मंजिल ,गड़हनी सचिव राज्य नेता नवीन कुमार ,राम छपित राम ,भीम पासवान, निर्मोही सहित सरपंच व इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष मुमताज अंसारी , माले नेता और आइसा नेता उज्ज्वल शामिल थे। 

प्रतिनिधि मंडल ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। माले नेता के अनुसार पीड़िता को न्याय दिलाने को संकल्पबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App