Friday, April 2, 2021

नशे में धुत था गया के मुफस्सिल थाने का पुलिस अधिकारी, एसएसपी ने करवाया गिरफ्तार

गया | बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी लागू है। वहीं जिनके कंधे पर कानून को अमल कराने की जिम्मेदारी है उनके नशे में मिलने की खबरें सामने आती रहती हैं। मुफ्फसिल थाना परिसर में गुरुवार को पदस्थापित एक सहायक अवर निरीक्षक ललन रजक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। एएसआई को खुद एसएसपी आदित्‍य कुमार ने रंगे हाथ पकड़ा।

थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे एसएसपी

एसएसपी आदित्‍य कुमार गुरुवार शाम को थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इसी बीच एएसआई नशे की हालत में पकड़ा गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के आदेश पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने एएसआई को गिरफ्तार किया। 

बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल लाया गया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई को जेल भेजने का आदेश दिया। शुक्रवार को एएसआई को जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App