Sunday, August 12, 2018

2 साल पुराने मामले में भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष अपने ऑफिस से गिरफ्तार,कोर्ट ने गैरजमानतीय वारंट जारी किया था

By: बिहार न्यूज़ टीम 

भागलपुर: जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को शनिवार दोपहर 12.20 बजे पुलिस ने उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टुनटुन साह ने सीने में दर्द होने की शिकायत की। पुलिस उन्हें पहले सदर अस्पताल ले गयी। वहां से मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। .

मेयर गईं मिलने, एसएसपी ने कहा-कुछ नहीं कर सकते : 

जिप अध्यक्ष टुनटुन साह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी व शहर की मेयर सीमा साहा एसएसपी से मिलने पहुंचीं। उन्होंने एसएसपी से मिलकर पति की गिरफ्तारी को गलत बताया और उनसे उन्हें छोड़ देने का आग्रह किया। एसएसपी ने मेयर से कहा कि उनके पति जिप अध्यक्ष की गिरफ्तारी कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर की गयी है, इसलिए इसमें वे उनकी कोई सहायता नहीं कर सकते। .आम दिनों की तरह शनिवार को भी जिप अध्यक्ष अपने कार्यालय पहुंचे। दोपहर में एक स्टाफ को खोजते हुए वे अपने चैंबर के गेट पर जैसे ही पहुंचे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया। शाहकंुड थानाध्यक्ष अपने साथ अन्य अधिकारियों और जवानों को लेकर आये थे। जिप अध्यक्ष को पुलिस गिरफ्तार करने आयेगी, इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी। शाहकंुड थाने में सितंबर 2016 में दर्ज मारपीट के एक केस में कोर्ट ने टुनटुन साह के खिलाफ एक अगस्त को गैरजमानतीय वारंट जारी किया था। .

डीजे कोर्ट ने बेल अर्जी कर दी थी खारिज : पुलिस का कहना है कि इस कांड में एसडीजेएम के कोर्ट से 20 आरोपियों के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी किया गया था, जिसमें टुनटुन साह भी शामिल थे। शाहकुंड थानाध्यक्ष ने बताया कि उन सभी ने यहां बेल की अर्जी दी पर डीजे के कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी।

क्या था मामला:

शाहकुंड के विवेकानंद चौधरी ने 24 सितंबर 2016 को टुनटुन समेत अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दुकान चलाने वाले पिंटू ने आरोप लगाया था कि 23 सितंबर की रात टुनटुन साह, उनके निजी अंगरक्षक मो. अख्तर व अन्य लोगों ने बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया।

जिप अध्यक्ष के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानतीय वारंट जारी था। उसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। किसी तरह के बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की गयी है। उनका इलाज पूरा होते ही कोर्ट के समक्ष पेश किया जायेगा।-आशीष भारती, एसएसपी.

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App