Sunday, August 12, 2018

सघन तलाशी अभियान: बिहार के 58 जेलों में छापा, 135 मोबाइल व शराब बरामद

By: बिहार न्यूज़ टीम 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 58 जेलों में एक साथ मारा गया छापा.

पटना| राज्य के सभी 58 जेलों में शनिवार को छापेमारी में 135 मोबाइल और 42 हजार नकद बरामद हुए। वहीं गांजा व शराब समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी मिली है। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर जेलों में सुबह 10 बजे से एक साथ जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई व सघन तलाशी अभियान चलाया गया।.

केन्द्रीय कारा और मंडल कारा में जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक एवं उपकारा में अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी हुई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य कारा के भीतर प्रतिबंधित सामग्री की तलाशी, कारा अस्पताल में बंदियों की भर्ती के औचित्य को देखना व कारा सुरक्षा की सघन समीक्षा करना था। प्रतिबंधित सामग्रियों के कारा में प्रवेश के लिए दोषी पदाधिकारी/कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिन बंदियों के पास से प्रतिबंधित सामग्री मिली है, उसपर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है।.

तलाशी में ये सामग्रियां मिलीं: मंडल कारा मधुबनी से 33, मंडल कारा बेतिया से 16, मुंगेर से 14, केन्द्रीय कारा मुजफ्फरपुर से 12 व मंडल कारा कटिहार से 11 मोबाइल मिले। अन्य काराओं से 135 मोबाइल, 74 चार्जर, 20 सिम,323 पुड़िया खैनी, 495 ग्राम गांजा, 52 चाकू, 500 एमएल शराब, 42 हजार नकद व अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिली

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App