Tuesday, August 21, 2018

बिहिया में छात्र की हत्या के बाद बवाल से गरमाई सियासत, मांझी बोले- बर्खास्त की जाए सरकार, लगे राष्ट्रपति शासन

: बिहार न्यूज़ टीम 

भोजपुर| भोजपुर के बिहिया बाजार में सोमवार को इंटर के छात्र विमलेश की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र लोगों ने जमकर बवाल मचाया। हत्या का आरोप बिहिया के डफाली मोहल्ले में रहने वाली डांसरों पर लगाया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने डांसरों के घरों में घुसकर मारपीट की। पास की आधा दर्जन गुमटियोंं, दुकानों और घरों में भी आग लगा दी। ट्रेनों पर भी पथराव किया गया। .

कई ट्रेनों पर पथराव : गुस्साए लोगों ने सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन समेत विभिन्न ट्रेनों पर पथराव किया। अपर इंडिया एक्सप्रेस व जनशताब्दी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए । आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा और उन पर भी पथराव किया। जान बचाने के लिए पुलिस को भागना पड़ा। पथराव कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया। इससे स्थिति पूरी तरह अराजक हो गयी। बाद में हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। दामोदरपुर गांव निवासी विमलेश उर्फ छोटू इंटर में दाखिले के लिए पटना जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर में उसकी हत्या की सूचना मिल गयी। इसके बाद लोग भड़क उठे।.उग्र भीड़ ने एक महिला डांसर को निर्वस्त्र कर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लोग उसे जबरन अपने साथ ले गए। बाद में पुलिस ने किसी तरह डांसर को मुक्त कराया। इस मामले में बिहिया और क्षेत्रीय रेल थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंंबित कर दिया गया है।.

संवेदनशील अंग पर चोट करने की आशंका: छात्र का संवेदनशील अंग दबाकर मारे जाने की आशंका है। उसका शव बिहिया के डफाली मोहल्ले व रेलवे ट्रैक के बीच से बरामद किया गया। .

भाई की मौत की खबर सुन बहन ने भी तोड़ा दम

भाई की हत्या की खबर छोटी बहन बर्दाश्त नहीं कर सकी। कुछ देर उसने भी दम तोड़ दिया। भाई की मौत की खबर मिलते ही वह सन्न रह गई। कुछ देर बाद फर्श पर गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। घर वालों व आसपास के लोगों ने बताया कि भाई-बहन में बहुत गहरा प्रेम था। भाई ने रक्षाबंधन पर बहन को तोहफा देने का भी वादा किया था, लेकिन रक्षाबंधन के पहले ही भाई की मौत हो गयी। भाई को खोने का गम वह नहीं सह पायी।

गरमाई सियासत 

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए एक-दूसरे पर भड़ास भी निकाली है। 

विपक्ष बताए उनके दल में कैसे-कैसे नेता : प्रेम 

कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि बिहिया की घटना शर्मनाक है। पुलिस-प्रशासन काम कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा। इस प्रकरण में राजद नेताओं का नाम सामने आने पर मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की बात आती रही है। सरकार पर अंगुली उठाने वालों को पहले अपनी पार्टी नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए। विपक्ष को बताना चाहिए कि वह आखिर उनके दल में कैसे-कैसे नेता हैं। इस तरह की घटनाओं पर बयानबाजी करने की बजाए सबको संयम बरतना चाहिए। 

तेजस्वी की अंतर्आत्मा जानती है किसकी साजिश : संजय 

जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने आरा मामले पर तेजस्वी यादव के ट्वीट के जवाब में कहा है कि सत्ता में बैठकर हो या विपक्ष में रहकर, दुशासन का चरित्र नहीं बदला जाता है। तेजस्वी यादव की अंतर्आत्मा जानती है कि घटना के पीछे किसकी साजिश है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर ली गयी है। चीरहरण के लिए जिम्मेवार दुशासन का चेहरा जल्द सामने आ जाएगा। नेता विपक्ष पर आरोप लगाया कि 15 साल सत्ता में रहकर तो बिहार को बदनाम कर चुके हैं। अब सत्ता हासिल करने की व्यग्रता में फिर से बिहार को बदनाम करने का खेल खेल रहे हैं। 

राज्य सरकार की साख गिरी, सिपाही तक नहीं सुन रहे बात : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि राज्य सरकार की साख गिरी है। गृह मंत्री की बात सिपाही तक नहीं सुन रहे हैं। बड़े अधिकारियों की बात तो बहुत दूर की है। बिहियां और नालंदा मामले को लेकर श्री यादव ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। राज्य में कुशासन का आरोप लगाया और कहा कि बिहिया में मॉब लिंचिंग की कोशिश की गयी। अगर राज्य सरकार में थोड़ी भी मानवता व संवेदना बची हो तो राजभवन पहुंचें। 

बिहार में अविलंब लगे राष्ट्रपति शासन : मांझी 

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहिया की घटना शर्मनाक है। एक महिला की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया गया। उसके सम्मान व आबरू के साथ खिलवाड़ किया गया। कहां गया सुशासन? पुलिस-प्रशासन कहां है? बिहार में कानून-व्यवस्था का जो हाल है, उसे देखते हुए अविलंब राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने बिहिया का दौरा भी किया। राष्ट्रीय समता पार्टी सेक्यूलर के अध्यक्ष अजय सिंह अलमस्त ने कहा कि इस प्रकरण से साफ हो गया कि राज्य में सरकार का अस्तित्व नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App