: बिहार न्यूज़ टीम
पटना| सात राज्यों में मंगलवार को नए राज्यपालोें की नियुक्ति कर दी गई। तीन नए हैं। चार का ट्रांसफर किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन बिहार व राजगीर के सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के गवर्नर होंगे। टंडन बुधवार को आएंगे। गुरुवार को शपथ लेंगे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के गवर्नर बने हैं। वे एनएन वोहरा का स्थान लेंगे।
51 साल बाद यहां कोई राजनेता राज्यपाल बनेगा। बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल बनी हैं। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी त्रिपुरा व त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय मेघालय के राज्यपाल बनाए गए हैं। मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद सिक्किम के गवर्नर होंगे। जम्मू-कश्मीर के गवर्नर का कार्यकाल जून में खत्म हो गया था। राज्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नेताओं से उनके निजी संबंध हैं। राज्य में विकास के लिए योगदान दूंगा। मुझे बिहार के कार्यकाल पर संतोष है।
No comments:
Post a Comment