Tuesday, September 4, 2018

लखीसराय के जंगल से एक महिला का शव मिला, नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में गला रेता

: बिहार न्यूज़ टीम 

लखीसराय। कजरा थाना क्षेत्र के कानीमोह गांव में नक्सलियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। उन्होंने उसके शव को समीपवर्ती जंगल के पास फेंक दिया। सोमवार की सुबह जंगल की ओर जा रहे लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। एएसपी (अभियान) पवन कुमार उपाध्याय, कजरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व सीआरपीएफ जवानों के साथ वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेजा। 

मृत महिला बसंती देवी अलीनगर पंचायत के गौसपुर निवासी उमेश पासवान की पत्नी थी। वह नक्सल प्रभावित कानीमोह गांव निवासी शिकारी कोड़ा की बेटी थी। जानकारी के अनुसार बसंती देवी घटना के दिन कानीमोह स्थित मायके में ही थी। बसंती के पति उमेश पासवान ने कुछ दिन पूर्व रंगदारी की मांग को लेकर नवकाडीह-उरैन पथ पर एक ग्रामीण संजय साव की हत्या कर दी थी। इस मामले में उमेश लखीसराय जेल में बंद है। 

पूर्व में उमेश और बसंती भी नक्सली गतिविधि में संलिप्त थे। बाद में नक्सलियों ने उन्हें विश्वासघाती घोषित कर दिया था। पुलिस की मुखबिरी करने के आरोप में बसंती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 

एएसपी (अभियान) पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ लग रहा है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App