Thursday, October 25, 2018

दरभंगा में भूमि विवाद एवं वर्चस्व की लड़ाई में सीमेंट गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या,

: बिहार न्यूज़ टीम 

दरभंगा | बहादुरपुर थाने के दरभंगा-समस्तीपुर स्टेट हाईवे पर तारालाही गांव के समीप मंगलवार की रात करीब 11 बजे भूमि विवाद एवं वर्चस्व की लड़ाई में सीमेंट गिट्टी कारोबारी सुनील कुमार सिंह (40) की गोली मार हत्या कर दी गई। सुनील तारालाही के ही वैधनाथ सिंह का पुत्र था। वह कई मामलों में आरोपित भी था। हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने बुधवार की सुबह आगजनी कर दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। लोग मौके पर एसएसपी को बुलाने, अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने और परिजन को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

जाम के दौरान बहादुरपुर थाने के दारोगा शिवकुमार यादव द्वारा मृतक के बारे में कुछ प्रतिकूल टिप्पणी करने से आक्रोशित लोगों ने उसके साथ बदसलूकी की। बाद में अन्य स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दारोगा को भीड़ से बाहर निकाला। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। 

घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना है। पुलिस कैंप कर रही है। जानकारी के अनुसार, अपने छोटे भाई रवि सिंह के साथ बाइक से लाइन होटल पर खाना खाने के लिए निकला था। रवि ने बताया कि रास्ते में तारालाही निवासी गरथू यादव, पुत्र प्रभाष यादव एवं उसके तीन अन्य भाई सहित आधा दर्जन लोग रोककर बात करने लगा।

करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद तीखी बहस होने लगी। इस बीच प्रभाष ने पीछे से सुनील सिंह को गोली मार दी। अन्य लोगों ने भी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सुनील को शरीर के विभिन्न हिस्से में आठ से दस गोली लगी। उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, बहादुरपुर थानाध्यक्ष आरएन सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर भाई रवि सिंह से बात की। देर रात छापेमारी कर गरथु यादव, उसके पुत्र प्रभाष यादव और एक अन्य लालबाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया। गरथू यादव और प्रभाष को शराब के नशे में पाया गया।

दोनों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच हुई। गरथू राजद नेता है और इससे पूर्व एक हत्या मामले का आरोपित है। बताया जाता है कि एक भूखंड को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। 23 अक्टूबर को गरथू उक्त भूखंड पर चहारदीवारी करा रहा था। इसे लेकर विवाद हुआ। 

इधर, पुलिस ने एक आरोपित राजकुमार यादव की जूस दुकान का ताला को तोड़ जब खंगाला तो अंदर से भारी मात्रा में बीयर एवं शराब की बोतलें बरामद की गई। बोतलों को उसने रैक में सजा कर रखा था। थानाध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App