Saturday, November 24, 2018

जमुई के वार्ड सचिव को आपसी विवाद में अपराधियों ने गोली मारी, इलाज के लिए पटना रेफर

: बिहार न्यूज़ टीम 

जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के काकन गांव में शुक्रवार  की रात्रि करीब 9 बजे मनीष कुमार उर्फ गंगा ने आपसी विवाद को लेकर गांव के ही वार्ड सचिव 45 वर्षीय बिशुनदेव महतो को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें परिजनों ने सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक मनीषी अनंत ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि बिशुनदेव पड़ोस के ही भोज में शामिल होने के बाद वापस अपने घर आ रहा थे। मौका पाते ही मनीष कुमार उर्फ गंगा ने पीछे से गोली मार दी। गोली कमर में लगकर पेट से पार निकल गई और बिशुनदेव बेहोश होकर गिर गए।

अपराधी करता था पैसे की मांग

बिशुनदेव की बहू कंचन देवी के अनुसार गंगा कई दिनों से पैसे की डिमांड करने लगा था। जब उसके ससुर विशनुदेव ने पैसा देने से इन्कार किया गया तो घर पर बार-बार आकर जान से मारने की धमकी देता था। कई बार गाली-गलौज भी किया करता था।

15 दिन पहले कोर्ट में कराई थी प्राथमिकी

कंचन के अनुसार गंगा द्वारा हमेशा गाली-गलौज और धमकी से तंग आकर लगभग 15 दिन विशुनदेव महतो ने इस संबंध में जमुई कोर्ट में मामला भी दर्ज कराया था। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस के समक्ष कंचन देवी ने आरोपित मनीष कुमार उर्फ गंगा के अलावा दो अज्ञात लोगों का नाम बताया।

घटना के संबंध में एसडीपीओ रामपुकार ¨सह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Download Bihar Today App