: बिहार न्यूज़ टीम
बिहार | सुपौल में सड़क किनारे खेल रही 10 साल की बच्ची से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। इससे लड़की गंभीर रूप जख्मी हो गई। बच्ची को परिजनों ने बदहवास हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना जदिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम करीब 3 बजे पीड़ित लड़की बगल ले बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रही थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों के खोजना शुरू किया। इस क्रम में मकई खेत के पास खून से लथपथ रो रही थी।
वहां उसकी गंभीर हालत को देखकर परिजन उसे आनन-फानन में त्रिवेणीगंज अस्पताल ले आए। गंम्भीर हालत को देखते हुए देर रात सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्ची कुछ भी बताने में असमर्थ है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
No comments:
Post a Comment